शारदा फाउंडेशन का निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

200 से अधिक छात्राओं के दांतों की जांच  की गई।

Aug 28, 2024 - 01:36
 0  42
शारदा फाउंडेशन का निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची: सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड स्थित ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में निःशुल्क  दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसमें 200 से अधिक छात्राओं के दांतों की जांच  की गई।
साथ ही दांतों की  देख भाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारदा फाउंडेशन ने डेंटावीटा के साथ मिलकर यह दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

डॉ सौम्या ने कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में सड़न होने लगती है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर  विशेष ध्यान देना चाहिए।
शिविर में पायरिया, फ़्लोसिस, कैविटी के ज्यादा रोगी पाए गए। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच  टूथ पेस्ट,टूथ ब्रस वितरित किए गए।

मौके पर शारदा  फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी, सुशील कुमार स्कूल के सचिव डॉ भीम प्रभाकर, प्राचार्य वासुदेव महतो, जय श्रीवास्तव, सोनी कुमारी समेत अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0