BREAKING : शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, फैसला आते ही फफक-फफक कर रो पड़े केजरीवाल

शराब घोटाला केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सोसिदिया को निर्दोष माना है और दोनों को बरी कर दिया है। 

Feb 27, 2026 - 19:01
Feb 27, 2026 - 19:03
 0  17
BREAKING : शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, फैसला आते ही फफक-फफक कर रो पड़े केजरीवाल

NEW DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि शराब घोटाला केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सोसिदिया को निर्दोष माना है और दोनों को बरी कर दिया है। 

केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी

शराब घोटाला केस में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है। इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया।

CBI को कड़ी फटकार

कथित आबकारी नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आरोपों से मुक्त करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने अपने आदेश के दौरान टिप्पणी कि सीबीआई ने बिना किसी सबूत के आरोप लगाए और दोनों नेताओं को फंसाया। 

फफक-फफक कर रो पड़े अरविंद केजरीवाल

कोर्ट का ये बड़ा फैसला आते ही आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और हम सबको डिस्चार्ज कर दिया। 

केजरीवाल ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। भगवान हमारे साथ है। मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। 

आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया। आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। सीटिंग चीफ मिनिस्टर को घर से घसीटकर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया। हमारे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दो साल तक जेल में रखा गया। हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों पर डिबेट चलती थी, खबरें दिखाई जाती थीं। 

अरविंद केजरीवाल को रोते देख बगल में खड़े पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उनको ढांढस बंधाया। अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि आज ये साबित हो गया है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। 

वहीं, शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को बरी किए जाने पर सीबीआई ने कहा है कि जांच के कई पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया या पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया। ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ तुरंत दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0