नहीं रहे शब्दवीणा के पश्चिम बंगाल प्रदेश संगठन मंत्री रणविजय श्रीवास्तव, अपनी कृतियों एवं स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे रणविजय श्रीवास्तवः- डॉ रश्मि

नहीं रहे शब्दवीणा के पश्चिम बंगाल प्रदेश संगठन मंत्री रणविजय श्रीवास्तव, अपनी कृतियों एवं स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे रणविजय श्रीवास्तवः- डॉ रश्मि

Aug 25, 2025 - 01:29
 0  41
नहीं रहे शब्दवीणा के पश्चिम बंगाल प्रदेश संगठन मंत्री रणविजय श्रीवास्तव, अपनी कृतियों एवं स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे रणविजय श्रीवास्तवः- डॉ रश्मि

गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति के प्रदेश संगठन मंत्री वरिष्ठ साहित्यकार रणविजय श्रीवास्तव का निधन आज दिनांक 24 अगस्त, 2025 को हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे तथा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने रणविजय श्रीवास्तव के निधन पर समस्त शब्दवीणा परिवार की ओर से गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि रणविजय श्रीवास्तव जी भले ही हम सबके बीच नहीं रहे, किंतु, उनकी कृतियाँ एवं स्मृतियाँ सदैव हम सभी के साथ रहेंगी। वे अपनी कृतियों एवं स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री श्रीवास्तव के निधन को शब्दवीणा पश्चिम बंगाल समिति के लिए ही नहीं, अपितु, संपूर्ण हिन्दी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बतलाया। कहा कि हम किनसे, कहाँ, और कब अंतिम बार बात कर रहे होते हैं, यह कहा नहीं जा सकता। शब्दवीणा परिवार ने एक अनुभवी मार्गदर्शक, एक उत्साहवर्द्धक, एक स्नेहिल व्यक्तित्व के धनी साहित्यसेवी को खो दिया। 

वहीं शब्दवीणा के राष्ट्रीय संरक्षक महावीर बजाज, राष्ट्रीय परामर्शदाता एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश संरक्षक पुरुषोत्तम तिवारी एवं प्रदीप शुक्ल, पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति के अध्यक्ष राम नाथ बेखबर, प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल साव, प्रदेश संयोजक देवेश मिश्र,  प्रदेश सचिव राम पुकार सिंह, प्रदेश साहित्य मंत्री ज्ञान प्रकाश पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामाकांत सिन्हा, सदस्य मनोज राजेन्द्र मिश्रा, पुनीत अग्रवाल, डॉ राजन शर्मा, संजीव कुमार दुबे, रंजीत भारती, सुरेश गुप्ता, विनोद यादव, डॉ जनार्दन प्रसाद मिश्र, रीमा पांडेय, हिमाद्रि मिश्रा, महावीर सिंह वीर, पी.के.मोहन, डॉ रवि प्रकाश, पंकज मिश्र, डॉ सुबोध कुमार झा, डॉ वीरेन्द्र कुमार, फतेहपाल सिंह सारंग, संतोष सिन्हा, आर सी महापात्रा, नंदलाल उमर, श्रीप्रकाश पांडेय ने भी परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं मुक्ति हेतु प्रार्थना की है। प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ बेखबर ने ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुःखद वेला को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु कामना की। शब्दवीणा के पश्चिम बंगाल प्रदेश संरक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने भी स्वर्गीय श्रीवास्तव को नमन करते हुए इस दुःखद वेला में उनके परिजनों के लिए अपनी संवेदना प्रकट की। शब्दवीणा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0