जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म: ट्विंकल छावनिका  

जेसीआई रांची उड़ान ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी व आसपास के जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच बांटे उपयोगी सामग्री

Aug 10, 2024 - 23:35
 0  64
जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म: ट्विंकल छावनिका  

रांची : शहर की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआई-67 परिसर (कल्याण एवं विकास समिति, हरमू के निकट) में विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले समाज के कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच छाता,टिफिन बॉक्स, पठन-पाठन सामग्री व सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। इस अवसर पर 
जेसीआई रांची की प्रेसिडेंट ट्विंकल छावनिका ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा जरूरतमंदों को सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। इस दिशा में जेसीआई रांची उड़ान सतत प्रयासरत है। इस क्रम में शनिवार को हरमू के आसपास के स्लम एरिया के बच्चों के बीच उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव  अदिति मेवाड़ा,  प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अभिलाषा सराफ, पूर्व प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल, सदस्य मीनू अग्रवाल, प्रिया लखोटिया सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0