सेवा ही सच्चा धर्म: रथ यात्रा पर कल्याण सेवा समिति द्वारा शरबत वितरण

सेवा ही सच्चा धर्म: रथ यात्रा पर कल्याण सेवा समिति द्वारा शरबत वितरण

Jun 28, 2025 - 00:22
 0  31
सेवा ही सच्चा धर्म: रथ यात्रा पर कल्याण सेवा समिति द्वारा शरबत वितरण

गया । रथ यात्रा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को मानपुर बाजार स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क रसना शरबत एवं शीतल जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री गणपत प्रसाद, प्रकाश राम पटवा (जिला अध्यक्ष, जदयू व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ) एवं प्रमोद कुमार (अध्यक्ष, पटवा समाज) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री गणपत प्रसाद ने कहा, "सच्चा धर्म सेवा है। धर्म कोई भी हो, पर कर्म ही अंतिम न्याय का आधार होगा।" उन्होंने बताया कि यह सेवा शिविर हर वर्ष रथ यात्रा पर आयोजित होता है और भविष्य में इसे और भी व्यापक रूप देने की योजना है।
शिविर में श्रद्धालुओं, राहगीरों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में रामचंद्र प्रसाद, झाना लाल, मनोज कुमार, युवराज प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, केशो लाल सहित कई स्वयंसेवकों व बुनकर कामगारों का सराहनीय योगदान रहा। ऊपर वाले तेरा जवाब नहीं, कब तू देगा हिसाब नहीं — धर्म चाहे जो भी हो, सच्चे कर्म करते रहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0