मेकॉन क्रिकेट टीम के लिये कोच का चयन आठ सितंबर को

उम्मीदवार को अपने करियर के दौरान कम से कम 10 मैचों के लिए सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप टूर्नामेंट खेलने का अनुभव होना चाहिए।

Aug 22, 2024 - 17:06
 0  47
मेकॉन क्रिकेट टीम के लिये कोच का चयन आठ सितंबर को

रांची: मेकॉन क्रिकेट टीम के लिये मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आठ सितंबर  को सत्र 2024-25 के लिये क्रिकेट कोच का चयन किया जायेगा। मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पीके दास ने बताया कि मेकॉन स्टेडियम में आठ सितंबर को  सुबह 9 बजे से इंटरव्यू होगा। उम्मीदवार को अपने करियर के दौरान कम से कम 10 मैचों के लिए सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप टूर्नामेंट खेलने का अनुभव होना चाहिए। जिला क्रिकेट टीम या किसी भी सार्वजनिक उपक्रम की क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मरदीवार को मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यास सत्रों में भाग लेने के लिए शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए और वर्तमान में किसी भी क्लब/क्रिकेट टीम के साथ खिलाड़ी के रूप में पंजीकृत नहीं होना चाहिए। मानदंडों को प्रमाणित करने के लिए उम्मीदवार को दस्तावेजी साक्ष्य लाना आवश्यक है। चयन में भाग लेने के लिए इच्छुक कोच सितंबर को मेकॉन स्टेडियम में सुबह 9 बजे मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के क्रिकेट विंग के सचिव विकास कुमार सिंह को रिपोर्ट करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0