सर्व इंडिया ग्रुप के कोषाध्यक्ष बने उजैर अहमद

Jul 6, 2021 - 11:08
 0  25
सर्व इंडिया ग्रुप के कोषाध्यक्ष बने उजैर अहमद

रांची : सर्व इंडिया ग्रुप की ऑनलाइन मीटिंग मंगलवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता सुल्तान जुबैर साहब ने किया। मीटिंग की शुरुआत में कोषाध्यक्ष मरहूम खुर्शीद अहमद और सदस्य मरहूम सहाब मलिक के निधन पर शोक व्यक्त (ताजियत) करते हुए उनके मगफिरत के लिए दुआ की गई। मरहूम खुर्शीद आलम की जगह पर सर्वसम्मति से जनाब उजैर अहमद को सर्व इंडिया ग्रुप का नया कोषाध्यक्ष नामज़द किया गया। मीटिंग का दूसरा एजेंडा था, कुछ नए मेम्बर्स को शामिल करना। जिसमें पांच नाम सामने आए। इनमें नदीम अख्तर, मुजाहिद इस्लाम, अब्दुल गफूर, तबरेज़ अज़ीज, कामरान अहमद शामिल हैं। मीटिंग में खास तौर से फारूक आजम, प्रोफेसर अनीसुर रहमान, सैफुल हक, उजैर अहमद, मोहम्मद सुभान, अरशद कमाल, जकी आलम शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0