सरला बिरला पब्लिक स्कूल MHW स्कूल रैंकिंग 2021 में पांचवीं रैंक से सम्मानित

यह सम्मान स्कूल द्वारा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के विकास को प्राथमिकता देने के अपने अथक प्रयासों के लिए दिया गया है।

Feb 2, 2022 - 15:47
 0  18
सरला बिरला पब्लिक स्कूल MHW स्कूल रैंकिंग 2021 में पांचवीं रैंक से सम्मानित

राँची:

यह बड़े गर्व और सम्मान की बात है कि पूरे भारत में कैंपस लाईफ (मेंटल हेल्थ एंड वेलबिइंग) 2021 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की रैंकिंग हेतु भारतीय विद्यालय का राष्ट्रीय सर्वेक्षण हुआ जहाँ सरला बिरला पब्लिक स्कूल को पांचवीं रैंक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्कूल द्वारा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के विकास को प्राथमिकता देने के अपने अथक प्रयासों के लिए दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ और उत्कृष्ट स्कूल के निर्माण की दिशा में किए गए सर्वोत्तम प्रयासों के लिए स्कूल को उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डाॅ. प्रदीप वर्मा ने प्राचार्या और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने लक्ष्य प्राप्ति में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए स्कूल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0