सरला बिरला ने AISSCE – 2023 में इतिहास रचा

ऋत्विका खैतान 98.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टाॅपर बनी।

May 18, 2023 - 12:25
 0  17
सरला बिरला ने AISSCE – 2023 में इतिहास रचा

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने AISSCE – 2023 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। काॅमर्स स्ट्रीम में ऋत्विका खैतान ने 98.6% अंक प्राप्त किया। आयुषी गोपालका और अंजना प्रकाश ने 97.4 अंक हासिल किए। राजदीप दास गुप्ता ने भी कॉमर्स स्ट्रीम में 96.8% अंक प्राप्त किया। अनमोल जैन और वेदांश लखानी ने 96.2% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टाॅप किया।
इस प्रकार कुल मिलाकर 46 छात्रों ने 90% से अधिक एग्रीगेट अंक प्राप्त किए तथा 428 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक लाकर सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा के लिए किए गए प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी और कहा कि यह उनके निरंतर और अथक प्रयास का ही परिणाम है।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने अपने निरंतर प्रयासों और समर्पण के कारण शानदार प्रदर्शन किया है, जिसे उनके माता-पिता और शिक्षकों के समर्थन और सकारात्मक सलाह का समर्थन मिला। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0