सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, IEED ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट जख्मी, सर्च ऑपरेशन तेज, हाईअलर्ट घोषित

झारखण्ड में लाल आतंक के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। सारंडा के मारंगपोंगा जंक्शन के पास के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गये IEED ब्लास्ट में कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।

Mar 1, 2026 - 22:36
 0  17
सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, IEED ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट जख्मी, सर्च ऑपरेशन तेज, हाईअलर्ट घोषित

RANCHI : झारखण्ड में लाल आतंक के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। सारंडा के मारंगपोंगा जंक्शन के पास के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गये IEED ब्लास्ट में कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। इसके साथ ही एक जवान के पेट में गोली लगने की भी सूचना है।

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि सारंडा जंगल के जराइकेला और चिड़िया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह से ही मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि सुबह सर्च ऑपरेशन चल रहा था, तभी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल इस ऑपरेशन में जख्मी हुए सहायक कमांडेंट को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। 

सर्च ऑपरेशन तेज

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। विदित है कि बीते कुछ दिनों से झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0