शानदार रहा सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट

इस बार संस्थान में 122 से भी ज्यादा कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, जो कि एक रिकॉर्ड है।

May 8, 2024 - 16:19
 0  21
शानदार रहा सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट

इस वर्ष भी सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक विवि के विभिन्न संकायों के 228 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से SBU के विद्यार्थियों को देश की नामी गिरामी कंपनियों में काम करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर हासिल होगा। इससे इन विद्यार्थियों के अभिभावकों में भी खुशी की लहर है।

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के डीन हरिबाबू शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्लेसमेंट में संस्थान के छात्र को अधिकतम 10.92 लाख रूपये प्रति वर्ष का पैकेज मिला। इस वर्ष का औसतन पैकेज चार लाख रूपये रहा है। इस बार संस्थान में 122 से भी ज्यादा कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, जो कि एक रिकॉर्ड है।
इस बार टीसीएस, बिड़ला पेंट्स, गोदरेज एंड बॉयस, मैप माई इंडिया, एक्सिस बैंक, श्याम स्टील, टीमकैन इंडिया, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, बजाज एलियांज, आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल, एचडीएफसी बैंक, वोडाफोन आइडिया, श्री सीमेंट, इंडिया मार्ट, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, एम स्क्वेयर मीडिया,जेनपैक्ट इत्यादि कंपनियों में विवि के विद्यार्थी अपनी जगह बनाने में सफल रहे।
इस अवसर पर विवि के माननीय कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है। संस्थान के छात्र-छात्राओं की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने विवि के अकादमिक माहौल, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत को इसका श्रेय दिया है।
विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री विजय कुमार दलान समेत माननीय डॉ. प्रदीप वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0