सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन

उत्कर्ष भारत 98.20% के साथ स्कूल टॉपर

May 14, 2025 - 01:41
 0  87
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्कर्ष भारत 98.20% अंक लाकर स्कूल टॉपर बने, जबकि सक्षम गोयल ने 97.60% अंक और अपूर्व गौरव ने 97% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा वैष्णवी सिंह ने 96.2%, शानवी स्नेहल ने 96%, सिमरन ने 95.8%, जयवर्धन जायसवाल ने 95.6%, अन्वेषा अग्रवाल ने 95%, शिवम ठाकुर ने 94.4%, तनिश रंजन ने साइंस स्ट्रीम में 94.4%, तनिश खेतान ने कॉमर्स स्ट्रीम में 94.2% और प्रीति अग्रवाल ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 94.2% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के 46 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये। 11 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100% और 434 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया और बधाई दी। उन्होंने बच्चों को भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0