सरला बिरला पब्लिक स्कूल के  छात्रों ने जेईई (एडवांस्ड) 2025 में शानदार प्रदर्शन किया

एआईआर-14714 के साथ रूपेश आनंद और एआईआर-25344 के साथ अन्वेषा अग्रवाल हुई सफल।

Jun 2, 2025 - 22:04
 0  50
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के  छात्रों ने जेईई (एडवांस्ड) 2025 में शानदार प्रदर्शन किया

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने जेईई (एडवांस्ड) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सक्षम गोयल ने एआईआर-1713  प्राप्त कर  विद्यालय का नाम रोशन किया है।   अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एआईआर-14714 के साथ रूपेश आनंद और एआईआर-25344 के साथ अन्वेषा अग्रवाल ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों, माता-पिता के निरंतर समर्थन की सराहना की और  उपलब्धि हासिल करने वालों को उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0