सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय कला उत्सव 2023-24 के लिए क्वालिफाइ किया

उत्सव में भाग लेने वाले 29 जिलों के बीच विजुअल आर्ट्स 2 डायमेंशन श्रेणी में उन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Nov 1, 2023 - 16:38
 0  4
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय कला उत्सव 2023-24 के लिए क्वालिफाइ किया

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा-10वीं के छात्र ऋतुराज रॉय ने झारखंड शैक्षिक अनुसंधान परिषद, राँची में आयोजित अंतर-राज्य कला उत्सव 2023-24 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस उत्सव में भाग लेने वाले 29 जिलों के बीच विजुअल आर्ट्स 2 डायमेंशन श्रेणी में उन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। सरला बिरला विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व की बात है कि वे अब नेशनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। विद्यालय परिवार ने उन्हें अगले दौर के लिए शुभकामनाएं दी है।

विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने ऋतुराज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अगले दौर के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्र के प्रदर्शन की सराहना की और उसे अगले दौर के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0