सरला बिरला पब्लिक स्कूल की छात्रा ने इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड (आई.एन.एम.ओ) 2024 में जगह बनाई

जानवी ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड (आई.एन.एम.ओ) 2024 के लिए अपनी योग्यता साबित की।

Dec 19, 2024 - 03:03
 0  45
सरला बिरला पब्लिक स्कूल की छात्रा ने इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड (आई.एन.एम.ओ) 2024 में जगह बनाई

सरला बिरला पब्लिक स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जानवी सिन्हा ने रीजनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड (आर.एम.ओ) 2024 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित परीक्षा छात्रों की तार्किक क्षमता और गणनात्मक कौशल का आकलन करती है। जानवी ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड (आई.एन.एम.ओ) 2024 के लिए अपनी योग्यता साबित की।
प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने जानवी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया और अगले चरण में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0