संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन गए महाराष्ट्र

Jul 28, 2024 - 12:53
Jul 28, 2024 - 12:53
 0  54
संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन गए महाराष्ट्र

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 8 बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि संतोष गंगवार कुर्मी जाति से आते हैं। यह फैसला यूपी में कुर्मी वोटों को समेटने के साथ-साथ झारखंड के कुर्मी भाइयों को भी छिटकने से रोकने की भाजपा की एक कोशिश हो सकती है। क्योंकि, झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में जयराम महतो बड़े फैक्टर रहने वाले हैं, खासकर कुर्मी मतदाताओं के बीच।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0