संसदीय राजनीति का एक सशक्त स्तंभ थे वीरभद्र सिंह : सुबोधकांत सहाय

Jul 8, 2021 - 11:38
 0  11
संसदीय राजनीति का एक सशक्त स्तंभ थे वीरभद्र सिंह : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.सिंह संसदीय राजनीति के एक सशक्त स्तंभ थे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने क्षेत्र से नौ बार विधायक और पांच बार सांसद चुने गए। जनहित में बनाई गई कई कल्याणकारी योजनाओं और नीति निर्धारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका पूरा जीवन जनता की सेवा में बीता। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में शून्यता आ गई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। श्री सहाय ने स्व.सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0