सदान विकास पार्टी से ही सदानों का हित संभव :डॉ.आरपी साहु

Aug 13, 2022 - 11:33
 0  16
सदान विकास पार्टी से ही सदानों का हित संभव :डॉ.आरपी साहु

रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड में सदान विकास पार्टी से ही सदानों का हित संभव है। अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों और पूर्ववर्ती सरकारों ने सदानों को उनके वाजिब हक से वंचित रखा है। सदान युवा छले गए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। युवाओं की सहभागिता के बिना सामाजिक विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। डॉ.साहु ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार ने सदान युवाओं को उपेक्षित रखा है। राज्य सरकार की गलत नीतियों और सदानों के प्रति उपेक्षा के भाव के कारण सदान युवाओं को वाजिब हक और अधिकार नहीं मिल पाया है। बगैर ओबीसी आरक्षण को लागू किए पंचायत चुनाव करा दिया गया। इससे सदान युवाओं का हक मारा गया है। डॉ.साहु ने कहा कि झारखंड में सदान विकास पार्टी को समर्थन देकर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विजयी बनाना होगा, तभी हम आपको अधिकार दिला सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि सदान हितों के संरक्षण का दंभ भरने वाले कई अन्य संगठनों ने सदान समुदाय को सिर्फ ठगने का ही काम किया है। उन्हें उनका वाजिब हक दिलाने के प्रति हमेशा उदासीन रवैया अपनाते रहे हैं। महज निजी स्वार्थवश सदानों को वोट बैंक समझकर उनका इस्तेमाल करते रहें। अब झारखंड राज्य के सदान ऐसे संगठनों की मंशा भांप चुके हैं। सदान विकास पार्टी के सिवा दूसरा कोई संगठन नहीं है जो सदानों को उनका वाजिब हक दिला सके

 उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी सिर्फ  सदानों को छलने का कार्य किया है। 

डॉ.साहु ने सदानों से एकजुट होकर एक मंच पर आने और सदान विकास पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0