सदान विकास पार्टी की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश,सदानों को हक दिलाना मुख्य उद्देश्य : डॉ.आरपी साहु

Apr 4, 2022 - 15:30
 0  10
सदान विकास पार्टी की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश,सदानों को हक दिलाना मुख्य उद्देश्य : डॉ.आरपी साहु

रांची। सदान विकास पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद साहु की अध्यक्षता में रविवार को खेलगांव (लाल गंज चौक) में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रम में तेजी लाने पर चर्चा की गई।
बैठक में रांची जिला अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद साहु, उपाध्यक्ष नारायण कुमार एवं उनके कमिटी द्वारा सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य में निवास करने वाले सभी सदानों को राज्य सरकार द्वारा छलने का कार्य किया गया है। राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण लागू किये बगैर पंचायत चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। राज्य के 77 प्रतिशत सदानों के साथ अन्याय करने तथा उनके अधिकार छीनने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। राज्य सरकार की गलत नीतियों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। न तो राज्य सरकार और न ही विपक्ष का इस ओर ध्यान है।
डॉ आरपी साहु ने अपील करते हुए कहा कि झारखंड में निवास करने वाले सभी जातियों, सर्व धर्मावलंबियों को उनका अधिकार दिलाने में मदद कर सकती है तो वह है सदान विकास पार्टी। सदान विकास पार्टी से जुड़ें और अधिकार के लिए हमारा साथ दें। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास कर सकती है, तो वह है सदान विकास पार्टी।
उन्होंने कहा कि राज्य में सभी पार्टियों की सरकार बनी, बीजेपी, आरजेडी, कांग्रेस, जदयू, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू इत्यादि सभी ने झारखंड राज्य के निवासियों को छलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सदान विकास पार्टी का साथ दें। सत्ता परिवर्तन होगा ,रोजी रोजगार नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। दलित पिछड़े वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

रांची जिला अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद साहु और उपाध्यक्ष नारायण कुमार ने भी अपने सम्बोधन में सदान विकास पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने रांची जिला महिला अध्यक्ष कविता रिबेका के नाम की घोषणा कर पूर्ण कमिटी गठित कर जल्द से जल्द सूचना केन्द्रीय कार्यालय को देने का निर्देश दिया। बैठक में अरविंद प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ भट्टाचार्य, अवधेश मिश्रा, बजरंग सिंह, एनके तिवारी, संजय सिंह, रांची जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार साहु, अधिवक्ता मो. शमीम,कविता रेबुका, रीना देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0