सदान विकास पार्टी की बैठक आयोजित,जिला कमेटियों का गठन जल्द: डॉ.आरपी साहू

Mar 13, 2022 - 16:31
 0  26
सदान विकास पार्टी की बैठक आयोजित,जिला कमेटियों का गठन जल्द: डॉ.आरपी साहू

रांची। सदान विकास पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हिनू स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद साहू ने की। बैठक में पार्टी के सभी पदधारी एवं सदस्यगण शामिल हुए। डॉ.साहू ने कहा कि सदान विकास पार्टी की रांची जिला कमेटी सहित अन्य जिलों की कमेटियों और उसके पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही जिला कमेटियों के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। डॉ.साहू ने कहा कि जिला अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन गई है। पार्टी की अगली बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। उसी दिन कमेटी के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया भी संपन्न होगी।  बैठक में अरविंद प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अमेरिका प्रसाद साहू, मो.शमीम अंसारी, आजाद अली, एमके साहू,पारस साहु,पीके चौरसिया, नन्द किशोर तिवारी, शम्भु प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश राम, विजय महतो, शिवनाथ भट्टाचार्य, अवधेश कुमार लाल दास सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0