धनबाद में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, बदमाशों ने छः गोली मारी

दुमा कब्रिस्तान के पास अपराधियों ने शंकर प्रसाद पर गोलियाँ बरसाई।

Jul 12, 2023 - 15:05
 0  13
धनबाद में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, बदमाशों ने छः गोली मारी

धनबाद जिले के टुंडी में मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता शंकर प्रसाद की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उन पर सामने से छह गोलियां बरसाईं।

मंगलवार की रात शंकर प्रसाद शहरपुरा जा रहे थे। रास्ते में ही दुमा कब्रिस्तान के पास कुछ अपराधियों ने उन्हें रोका और सामने से उनपर गोली चला दी। बदमाशों ने शंकर प्रसाद को छः गोली मारी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को उनकी मौत की जानकारी सुबह हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शंकर प्रसाद धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के रहने वाले थे। वे ग्राम रक्षा दल के सदस्य भी थे। शंकर धनबाद जिला वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0