नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ ने शराब कि बोतलों को जब्त किया

जांच के दौरान कार्टून से 11 बोतलें ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की बरामद की गईं।

Aug 18, 2024 - 13:54
 0  45
नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ ने शराब कि बोतलों को जब्त किया

राँची रेल मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब के धड़पकड़ के लिए निर्देश के उपरांत दिनांक 16.08.2024 को फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट रांची ने सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में नामकुम स्टेशन पर जांच की। जांच के दौरान देखा गया कि एक यात्री  गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्स्प्रेस  ट्रेन में सफेद रंग के कार्टून के साथ चढ़ा। संदेह के आधार पर उसे रोका गया और कार्टून की जांच की गई। जांच के दौरान कार्टून से 11 बोतलें ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की बरामद की गईं। पूछताछ पर उसने अपना नाम विकी कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता- स्व. दिलीप साव, निवासी- रघवाचक, पोस्ट- नौडिहा झुरंग, थाना- नौडिहा बाजार, जिला- गया (बिहार) बताया और बताया कि उसने सभी शराब की बोतलें नामकुम से खरीदी थीं और बिहार में उच्च कीमत पर बेचने जा रहा था।

सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने जब्ती सूची के साथ शराब की बोतलें जब्त कीं और सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी व्यक्ति और जब्त की गई सामग्री को 17.08.2024 को रांची के आबकारी विभाग के हवाले किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0