RPF रांची ने यात्री के पैसे चुराने वाले शख्स को धर दबोचा

Jul 19, 2024 - 13:14
 0  89
RPF रांची ने यात्री के पैसे चुराने वाले शख्स को धर दबोचा

रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार द्वारा निर्देशित टास्क टीम रांची मंडल में यात्री सुरक्षा के प्रति सजग दिख रही है। उसी क्रम में दिनांक 17.07.2024 को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रांची की टास्क टीम रांची स्टेशन के टिकट बुकिंग सेंटर पर  सज़ग थीl एक बुजुर्ग व्यक्ती द्वारा टिकट लेने के क्रम में पिछे खडा दूसरे व्यक्ती ने उसकी वॉलेट निकाल दी। उसी समय टास्क टीम ने उस व्यक्ती को धर दबोचा तथा रांची आरपीएफ के निरीक्षक दिगंजय शर्मा को सूचित किया। जिसपर निरीक्षक के आदेश से व्यक्ती का नाम पूछने पर उसने बादशाह चौधरी उम्र 22 वर्ष पता कोटशिला, थाना कचाटू, पुरुलिया बंगाल बताया।आरोपी ने आगे खड़े बुजुर्ग व्यक्ती से 700 रुपया चुराना कबुल कियाl बाद मे उस व्यक्ती को गिरफ़्तार कर चुराये गये पैसे को ज़ब्त कर उसे जीआरपी रांची को सौप दिया गयाl

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0