48 घंटे के भीतर क्रशर प्लांट के लुटेरे हुए गिरफ्तार

बाइक पर सवार लगभग 15 अपराधियों ने हथियार के बल क्रशर प्लांट में मज़दूरों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट किया था और 15 लाख रुपये लूट लिये थे।

Aug 5, 2024 - 00:21
 0  71
48 घंटे के भीतर क्रशर प्लांट के लुटेरे हुए गिरफ्तार

महज़ दो दिनों के भीतर ही दुमका पुलिस ने लुटेरों को गिरफ़्तार कर लिया। दुमका ज़िले के गोपीकंदर थाना अंतर्गत, शिव शंकर इंटरप्राइजेज लखीबाद क्रेशर प्लांट में शुक्रवार को अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार लगभग 15 अपराधियों ने हथियार के बल क्रशर प्लांट में मज़दूरों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट किया था और 15 लाख रुपये लूट लिये थे।

घटना के आलोक में पुलिस अधीक्षक दुमका ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दुमका के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम ने उक्त कांड का त्वरित उद्वेदन करते हुए घटना में संलिप्त (05) पांच अपराधकर्मियों को (01)एक देसी कट्टा, (02)दो जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त (03)तीन मोटरसाइकिल एवं लूटे गए (04)चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0