लगातार बारिश से नदियाँ उफान पर -जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है।

Aug 23, 2025 - 19:02
 0  28
लगातार बारिश से नदियाँ उफान पर -जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने स्थिति गंभीर बना दी है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है। जिला प्रशासन ने दोनों नदियों के तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव दलों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0