रिनपास के पूरे हो रहे हैं 100 साल, शताब्दी समारोह के लिए मुख्यमंत्री को मिला न्योता

100 साल के गौरवशाली सफर में रिनपास की ऐतिहासिक भूमिका को मिलेगा नया मुकाम।

Sep 3, 2025 - 19:54
 0  67
रिनपास के पूरे हो रहे हैं 100 साल, शताब्दी समारोह के लिए मुख्यमंत्री को मिला न्योता

4 सितंबर 2025 को कांके स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) अपना 100 साल पूरा कर लेगा। इस अति महत्वपूर्ण उपलब्धि को सफलता पूर्वक हासिल करने की ख़ुशी में शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस खास अवसर पर देश-विदेश से नामचीन डॉक्टर और विशेषज्ञ इस भव्य समारोह शामिल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया न्योता 

इस महत्वपूर्ण अवसर को और खास बनाने के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन को भी शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर सभी में उत्साह है।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा कदम – मन रोगियों और जनता के लिए नई उम्मीद

यह आयोजन मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और मन रोगियों के लिए अहम पहल साबित होगा। रिनपास का शताब्दी समारोह बनने जा रहा है ऐतिहासिक पल। डॉ. इरफान अंसारी का यह कदम न केवल झारखंड की जनता के लिए गर्व का विषय है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई पहचान और नई उम्मीद भी लेकर आएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0