अगले 2 सालों में लालू-नीतीश और भाजपा के रिवॉल्विंग कुर्सी का खात्मा

बिहार में फ्लोर टेस्ट और नीतीश सरकार पर संकट के बीच पीके का लालू-नीतीश पर तंज, बोले - बिहार की जनता के मदद से अगले 2 सालों में लालू-नीतीश और भाजपा के रिवॉल्विंग कुर्सी का बिहार से खात्मा कराएंगे।

Feb 10, 2024 - 10:48
 0  16
अगले 2 सालों में लालू-नीतीश और भाजपा के रिवॉल्विंग कुर्सी का खात्मा

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के सभी पार्टियों को घेरते हुए कहा कि आज लोग बिहार में मेरे संबंधो को लेकर बात करते हैं। आज बिहार में इतने पंडित हैं कि आज डेढ़ बरस से कोई बता रहा है कि मेरा संबंध भाजपा से है, कोई बता रहा है कांग्रेस से है, कोई बता रहा है नीतीश और लालू से है। मेरा संबंध देश के ज्यादातर बड़े नेताओं से रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा की पिछले 2 बरस से जब से मैंने वो काम छोड़ दिया तब से मैंने एक ही संबंध बनाया और तब से उसे निभाने की कोशिश कर रहा हूं, वो संबंध है बिहार के जनता से। मेरा संबंध बिहार की जनता से है और मैं पूरी तरह से कृतसंकल्पित हूं। ये जो रिवॉल्विंग चेयर की तरह बिहार में सरकार को घुमा रहे हैं जिसका जो मन किया वैसे घुमा दिए और बैठा गया तो उन्हें मैं बता दूँ कि अगले 2 बरस में बिहार के लोगों की मदद से लालू-नीतीश और भाजपा के रिवॉल्विंग कुर्सी का समुचित खात्मा कर दिखाएंगे। विधानसभा में भाजपा को इसकी बहुत बड़ी कीमती चुकानी पड़ेगी और अगर ऐसा नहीं होगा तो मेरी आप मेरी गर्दन पकड़ लीजियेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0