रजी अहमद बने ऑल इंडिया कौमी तंजीम की झारखंड शाखा के अध्यक्ष, सामाजिक समरसता बरकरार रखने का लिया संकल्प

Mar 30, 2022 - 13:44
 0  9
रजी अहमद बने ऑल इंडिया कौमी तंजीम की झारखंड शाखा के अध्यक्ष, सामाजिक समरसता बरकरार रखने का लिया संकल्प

रांची। ऑल इंडिया कौमी तंजीम झारखंड की बैठक डोरंडा मुसाफिरखाना में हुई। बैठक की अध्यक्षता तंजीम के प्रदेश संयोजक रजी अहमद ने की। बैठक का संचालन समाजसेवी खुर्शीद हसन रूमी ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि तंजीम के राष्ट्रीय महासचिव अहमद अली ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने और उसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। किसी के मजहब की बात नही करनी है, हिन्दू-मुस्लिम के भेदभाव की बात नहीं करनी है। बात करनी है तो सिर्फ इंसानियत की करनी है। मानवता को फायदा पहुंचाने के लिए हम सब को कार्य करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमारे पैग़म्बर मोहम्मद पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए थे। लेकिन आज हम दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी पीछे हैं। इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं।
तंजीम का एक ही मकसद है, नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो। समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने का संकल्प लें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अहमद अली ने घोषणा किया कि प्रदेश संयोजक रजी अहमद प्रदेश का अध्यक्ष पद सम्भालेंगे। वहीं, तंजीम के नव मनोनीत प्रदेश संयोजक रजी अहमद ने कहा कि आज पहली बैठक है। जिसमें 11 जिला के अध्यक्ष मौजूद हैं। तंज़ीम का एक ही मक़सद है हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, किसी भी धर्म का हो, सबको साथ लेकर चलना है। उनके दुख सुख में हमेशा खड़ा रहना है। नफरत को मिटाकर मोहब्बत को आम करना है। नफ़रत की दीवार ज्यादा दिन तक खड़ी नही रहती। वहीं, समाजसेवी खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि आएं मिलकर नफरत मिटायें, समाज व देश को खुशहाल बनायें। वहीं, हाजी शकील अहमद ने कहा कि तंज़ीम के मकसद को लोगो को बताना है, नफरत मिटाना है।

मौके पर हाजी शकील अहमद, परवेज आलम, इमरान खान, शोएब अंसारी, अली अहमद, मो.फारूक, हाजी जाकिर, कैसर इमाम, एजाज हुसैन, शाकिर, अरशद हुसैन, जिलानी अंसारी, इमरान आज़ाद, दानिश शहनवाज, आज़ाद अंसारी, समेत अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0