राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का किया अभिनंदन 

कांग्रेस ने झारखंड बनने के पश्चात पहली बार  किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ओबीसी को सम्मान दिया है।

Aug 24, 2024 - 23:30
 0  23
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का किया अभिनंदन 

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  बनाए जाने पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा/अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया।  ओबीसी के हक सुरक्षित कर न्याय देने की मांग की। 
                           मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड बनने के पश्चात पहली बार  किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ओबीसी को सम्मान दिया है। साथ ही ओबीसी के मुद्दे को भी हल करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की।


प्रदेश अध्यक्ष ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने, ओबीसी का स्वतंत्र मंत्रालय का गठन करने, सात जिले में आरक्षण देने, जेपीएससी, जेएसएससी के द्वारा  नियुक्ति में रोस्टर घोटाले कर ओबीसी को कम आरक्षण देने की जांच कराने, प्रदेश में घोषित बोर्ड निगम में ओबीसी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने, जो अभी शून्य हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महाअधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुसार पार्टी संगठन के पदों में एससी, एसटी,ओबीसी को 50 प्रतिशत पद देने की निर्णय को लागू किया जाए।
             विभिन्न मांगों के संदर्भ में     केशव महतो कमलेश ने कहा कि ओबीसी के हक अधिकार दिलाने के लिए तत्पर रहूंगा और  मैं मुखरता से ओबीसी मुद्दे को हल करने का काम करूंगा क्योंकि झारखंड में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सक्रियता का ही योगदान है कि आज अध्यक्ष पद ओबीसी को प्राप्त हुआ है।
              अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, रौनियार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,रामजी यादव, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार जी, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद, राम अवतार कश्यप, विवेक कुमार, दीनानाथ प्रसाद डॉन, राम लखन साहू शामिल थे। उक्त जानकारी अशोक कुमार कुशवाहा (मीडिया प्रभारी) ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0