शादी के बाद PM मोदी से मिले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, रिसेप्शन का दिया न्योता, PHOTOS वायरल

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचा ली।

Feb 27, 2026 - 23:29
Feb 27, 2026 - 23:32
 0  23
शादी के बाद PM मोदी से मिले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, रिसेप्शन का दिया न्योता, PHOTOS वायरल

NEWS DESK : साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचा ली। यह समारोह बेहद खास और निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। दोनों ने तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए।

PM मोदी से मिले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शाही अंदाज में सजे मंडप और पारंपरिक लुक में नजर आए कपल की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। शादी के बाद यह जोड़ा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचा। दोनों ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है।

हैदराबाद में होगा ग्रांड रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले वेडिंग रिसेप्शन के लिए उन्हें आमंत्रित करने के उद्देश्य से यह मुलाकात हुई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी कपल की तस्वीरें सामने आई थीं।

वायरल तस्वीरों में रश्मिका पीले रंग के पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि विजय सफेद आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों प्रधानमंत्री को शॉल भेंट करते और उनसे बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। अब फैंस को 4 मार्च को होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0