हीरोइन बनाने का झाँसा देकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

राहुल हमेशा कहता था कि तुम बहुत सुंदर हो, फिल्मों में काम मिल सकता है। तुम चलो तुम्हें हीरोइन बनवा देंगे फिर बहुत पैसा और नाम मिलेगा।

Sep 5, 2024 - 20:19
 0  129
हीरोइन बनाने का झाँसा देकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित 25 वर्षीय महिला के साथ पति के दोस्त ने फिल्म में हीरोइन बनने का झांसा देकर 3 महीने तक यौन शोषण किया। दुष्कर्म किया और फिर छोड़ दिया। अब यह मामला पुलिस के पास है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद गिरिडीह थाने में मामला दर्ज कर आरोपी राहुल मंडल को पुलिस खोज कर रही है।

पति का ही दोस्त है आरोपी 

महिला के अनुसार राहुल मंडल उसके पति का दोस्त है। वह अक्सर घर आना जाना करता था। इसी बीच उसकी बातचीत महिला से होती थी। कभी-कभी जब उसका पति घर में नहीं रहता था तो राहुल आकर उससे बातचीत करता था। इसी दौरान राहुल ने कई बार उसका फोटो भी खींच लिया था। राहुल हमेशा कहता था कि तुम बहुत सुंदर हो, फिल्मों में काम मिल सकता है। तुम चलो तुम्हें हीरोइन बनवा देंगे फिर बहुत पैसा और नाम मिलेगा।

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो 

राहुल ने उसे झाँसा दिया कि फिल्मी दुनिया में उसकी बहुत जान पहचान है। महिला उसके झांसे में आ गई। राहुल 14 अप्रैल को उसके घर में आया। उस समय उसका पति घर पर नहीं था। राहुल उसे फिल्म में काम दिलाने के बहाने लेकर जमुई चला गया। वहां से फिर उसे कोडरमा लाया और फिर ट्रेन पकड़कर दिल्ली चला गया। दिल्ली में उसने महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो राहुल ने कहा फिल्मी दुनिया में यह सब करना पड़ता है। बिना इसके सफलता नहीं मिलेगी। जितनी भी हीरोइन है सब इसी रास्ते से सफलता के मुकाम पर पहुंची हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं यह तुम्हें करना पड़ेगा। राहुल महिला को डरा धमका कर लगातार यौन शोषण करता रहा। उसने दुष्कर्म भी किया। कई तरह के वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी दी। एक दिन राहुल उसे वापस लेकर गिरिडीह पहुंचा और बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। महिला अपने घर पहुंची और पति और परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने में राहुल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस राहुल की खोज कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0