रांची की राजकुमारी डांस कोरियोग्राफर अलिसा सिंह को किया सम्मानित

Sep 14, 2024 - 20:10
 0  171
रांची की राजकुमारी डांस कोरियोग्राफर अलिसा सिंह को किया सम्मानित

राँची: रिलेशंस कि ओर से आज "जीना इसी का नाम है "कार्यक्रम के तहत रांची की राजकुमारी के नाम से जानी जाने वाली भारत की मशहूर डांस कोरियोग्राफर अलिसा सिंह को कडरू स्थित अलिसा डांस स्टूडियो में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने उन्हें पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अलिसा डांस स्टूडियो की निर्देशिका प्रियंका सिंह ,जोहर जोहर फर्मासियुटिकल के अमित कुमार और आशा मीडिया के जय श्रीवास्तव जी उपस्थित थे।

रांची की बेटी अलिसा सिंह , जिन्हें लोग रांची की राजकुमारी के नाम से जानते हैं,आज भारतीय नृत्य जगत का एक प्रमुख चेहरा है।एक निजी कार्यक्रम के सीनसिले में वे रांची आई है।

ज्ञात है की अलिसा बूगी वूगी रियलिटी शो की विनर रह चुकी है साथ ही साथ झलक दिखला जा में उप विजेता और दिल दोस्ती डांस सहित अन्य कई रियलिटी शो में भाग ले चुकी है ।

अपने हुनर के मेहनत से उन्होंने सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और न जाने कई फिल्मी सितारों को अपने अच्छे डांस कोरियोग्राफी से कई फिल्मों में उन्हें  नृत्य सिखाया है।

हाल में ही उन्होंने वर्ल्ड कप मैच के ओपनिंग सेरेमनी में भारत और पाकिस्तान के मैच के पहले ओपनिंग सेरेमनी को कोरियोग्राफ किया।यह उनके लिए एक बड़ा अवसर था।

अलिसा सिंह ने कहा कि वे अपनी रांची शहर को डांस को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है।
अलिसा का सपना है कि रांची में एक भव्य डांस फेस्टिवल का आयोजन हो , जिसमें भारत के हर राज्य से नर्तक आए और अपने लोक नृत्य प्रस्तुत करें। उन्होंने इसके लिए कई योजनाएं बनाई है और वह अलिसा डांस स्टूडियो के माध्यम से इसकी तैयारी में जुटी हुई है।

हालाकि, अलिसा को यह चिंता सता रही है उन्हें महत्वकांक्षी आयोजन के लिए सरकारी सहयोग कैसे प्राप्त हो।उन्होंने कई बार कोशिश की है,लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता प्राप्त नहीं मिली। अलिसा ने कहा मुंबई में रहते वहा के सरकार मुझे हमेशा प्रोत्साहित करते हैं लेकिन अपने ही शहर में मैं कुछ नहीं कर पा रही हूं,यह बात मुझे दुखी करती है।

अलिसा डांस स्टूडियो रांची के कई बच्चे उनके मार्गदर्शन में मुंबई में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे अपने शहर रांची में कुछ नहीं कर पा रही है।

फिलहाल, अलिसा मुंबई में अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनके कुछ म्यूजिक वीडियो एलबम जल्द रिलीज़ होने वाली है।लेकिन उनकी दिली ख्वाहिश है कि रांची में भी कलाकारों के लिए कुछ ऐसा किया जाए, ताकि उनके शहर की संस्कृति और कला को एक नया आयाम मिल सके और राज्य सरकार उनके इस डांस फेस्टिवल के सपने को जल्द पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर संस्था के कई बच्चे और उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0