पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बडमिंटन चैंपियनशिप में रांची के उभरते  खिलाड़ियों का दबदबा

इस बहुप्रतीक्षित खेल स्पर्धा का मंगलवार को खेल गांव खेल परिसर में एक रोमांचक फिनाले के साथ समापन हुआ, जिसमें 9 उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत हासिल की।

Sep 11, 2024 - 02:10
 0  62
पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बडमिंटन चैंपियनशिप में रांची के उभरते  खिलाड़ियों का दबदबा

रांची: पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 के 8वें संस्करण में 400 से ज्यादा युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस बहुप्रतीक्षित खेल स्पर्धा का मंगलवार को खेल गांव खेल परिसर में एक रोमांचक फिनाले के साथ समापन हुआ, जिसमें 9 उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत हासिल की।

दर्शकों को विभिन्न आयु समूहों में असाधारण खेल देखने को मिला। बॉयज़ सिंगल्स अंडर 9 श्रेणी में सुरेश दहंगा ने मोहम्मद शाजिद राजा 10-15, 15-9 और 15-10 के स्कोर के साथ पर जीत दर्ज की, जबकि गर्ल्स सिंगल्स अंडर 9 में नंदिता गोप ने दिव्यांशी प्रकाश को 15-6 और 15-11 के स्कोर के साथ हराया।
बॉयज़ सिंगल्स अंडर 11 श्रेणी में मनप्रीत परजापति, संकल्प सिंह को हराकर विजयी रहे। वहीं गर्ल्स सिंगल्स अंडर 11 श्रेणी में प्रेरणा शोम ने सानवी सिन्हा को 15-6 और 15-5. के स्कोर के साथ बाहर का रास्ता दिखाया।
बॉयज़ सिंगल्स अंडर 13 श्रेणी में प्रिंस कुमार ने संविथ रमेश को हराकर विजयी रहे 17-15 और 15-13 के स्कोर के साथ । गर्ल्स सिंगल्स अंडर 13 श्रेणी में काव्या किरण ने नम्रता टोप्पो को 15-4 और 15-7 के स्कोर के साथ, हराकर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा बनाया।
बॉयज़ सिंगल्स अंडर 15 श्रेणी में श्रीराम रतन ने काँटे की टक्कर में अमित ओराँव 15-8 और 15-13 के स्कोर के साथ हरा कर जीत का रास्ता साफ किया। वहीं, गर्ल्स सिंगल्स अंडर 15 श्रेणी में काव्या किरण ने पूजा कुमारी को 13-15, 15-6 और 15-8 के स्कोर से , हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी रहीं।
बॉयज़ सिंगल्स अंडर 17 श्रेणी में आशु गोपाल का दबदबा रहा, उन्होंने मोहित राज को 13-15, 15-6 और 19-17 के स्कोर के साथ हराकर जीत दर्ज की, जबकि गर्ल्स सिंगल्स अंडर 17 श्रेणी में पीहू सिंह ने अनु सृष्टि उराँव को 15-6 और 15-10 के स्कोर के साथ हराया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में गणमान्य मेहमान राजेश झा, सर्किल मार्केटिंग हेड, पंजाब नेशनल बैंक, कार्तिकेश कुमार मिश्रा, मुख्य बीमा प्रबंधक, शशि रंजन, मुख्य बीमा प्रबंधक, एनके डे, जिला सचिव, रांची और उमा पालित, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठ कोच मौजूद थे। उन्होंने विजयी युवा खिलाड़ियों को उनकी जीत के सम्मान में प्रतिष्ठित जेबीसी ट्रॉफी सौंपी।
पीएनबी मेटलाईफ के एमडी एवं सीईओ समीर बंसल ने कहा, ‘‘इन गेम्स की शुरुआत बहुत रोमांचक थी। खेल में लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने की क्षमता है। इससे न केवल बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है, बल्कि वो मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत भी बनते हैं। इसीलिए हमें पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करने की प्रेरणा मिली, और पीएनबी मेटलाईफ की तरफ से विजेताओं एवं अन्य सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। जिन्होंने बैडमिंटन में उत्कृष्टता के लिए अपने जोश व समर्पण का प्रदर्शन किया।’
पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी (डब्लूआरसीए) द्वारा लगातार दो सालों तक दुनिया का सबसे बड़ा जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के रूप में सम्मानित किया गया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से भारत में जूनियर बैडमिंटन में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने में इस चैंपियनशिप की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित होती है।
यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की निरंतर वृद्धि, असाधारण संगठन और पूरे देश से आने वाले युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिभागिता का प्रमाण है।
इस कार्यक्रम में भारतीय बैडमिंटन जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, जैसे सात्विक रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, प्रकाश पादुकोन, अश्विनी पोन्नप्पा, विमल कुमार, और चेतन आनंद ने सहयोग दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0