ऑल इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप में विजेता बने रांची के देवांश अग्रवाल 

इस चैंपियनशिप में 19 राज्यों के कुल 460 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Aug 26, 2024 - 20:55
 0  29
ऑल इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप में विजेता बने रांची के देवांश अग्रवाल 

रांची: द महाराष्ट्र स्क्वैश रैकेट स्टेशन के तत्वावधान में दूसरा गारवेया क्लब हाउस ऑल इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप, मुंबई का आयोजन किया गया। इसमें रांची के देवांश अग्रवाल को पहले स्थान पर रहे। इस चैंपियनशिप में 19 राज्यों के कुल 460 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें झारखंड की ओर  से देवांस अग्रवाल ने बॉय अंडर 13  में लगभग 50 खिलाड़ियों में पहले स्थान पर रहा। यह चैंपियनशिप मुंबई के गारवेया क्लब में 19 से 24 अगस्त को संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि देवांश अग्रवाल देश के प्रसिद्ध कोर्ट एक्स्ट्रीम स्क्वैश दिल्ली में धुर्व धवन से ट्रेनिंग ले रहा है और अपनी  शिक्षा भी दिल्ली से ले रहा है। एसआरएफआई झारखंड ने देवांश और उसके कोच को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0