राँची के युवक की रीमिक्स फॉल में डूबने से हुई मौत

मृतक दिलीप हेमरोम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पिकनिक मनाने आया था।

Aug 17, 2024 - 16:33
 0  56
राँची के युवक की रीमिक्स फॉल में डूबने से हुई मौत

खूँटी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के रीमिक्स फॉल में घूमने आये युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान राँची के कोकर तिरिल बस्ती निवासी सुदर्शन हेमरोम के 29 वर्षीय बेटे दिलीप हेमरोम के रूप में किया गया है।जानकारी के अनुसार दिलीप हेमरोम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पिकनिक मनाने आया था। इस दौरान सभी दोस्तों ने नहाने के बारे में सोचा और नहाने लगे। जहां नहाने के क्रम में दिलीप गहरे पानी में चला गया।कुछ देर बाद वह बाहर नहीं निकला। दोस्तों के चिंता हुई आखिर उनका दोस्त क्यों बाहर नहीं निकला। दोस्तों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए।दोस्तों के भरसक प्रयास के बाद दोस्तों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश करने का कोशिश की। लेकिन बारिश होने और रात हो जाने के कारण उसका शव नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0