रांची समेरिटन राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल ने रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को कराया भोजन

इस तरह एक साल में राउंडटेबल एक सौ दस दिन रोटी बैंक का प्रायोजन करेगा।

Aug 10, 2024 - 21:07
 0  41
रांची समेरिटन राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल ने रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को कराया भोजन

रांची समेरिटन राउंडटेबल 244, लेडीज सर्कल 169 ने संयुक्त रूप से राजधानी के रिम्स स्थित रोटी बैंक में शुक्रवार को सभी आश्रितों को निःशुल्क भोजन कराया। 
विदित हो कि महीने के हर शुक्रवार एवं मंगलवार को भोजन के व्यय का निर्वहन राउंडटेबल एवं उनके सदस्य करते हैं। 
इस सप्ताह रोटी बैंक में मंगलवार को अध्यक्ष अविनाश जैन व रैना जैन एवं शुक्रवार को अरविंद राजगढ़िया व ऋचा ने भोजन कराकर अपनी सेवाएं दी।
 कार्यक्रम में सदस्यगण अपने परिवार के साथ भोजन परोसने का कार्य करते हैं। रोजाना रोटी बैंक में सैकड़ो लोग खाना खाते हैं।
रांची समेरिटन राउंडटेबल के अध्यक्ष अविनाश जैन, लेडीज सर्कल अध्यक्ष प्रीति सर्राफ, नीतिका मोहता, अंशु गुप्ता, साकार मोहता, रितेश गुप्ता, अनीश सर्राफ, अरविंद राजगढ़िया, मनीष जैन, हर्षा जैन, चेतन जैन, प्रियंका जैन एवं विवेक जैन ने अब तक इस नेक कार्य का प्रायोजन किया है।
इस तरह एक साल में राउंडटेबल एक सौ दस दिन रोटी बैंक का प्रायोजन करेगा।
राउंडटेबल का मुख्य उद्देश्य फ्रीडम थ्रू एजुकेशन है, जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए अपने खर्च पर स्कूल, क्लासरूम एवं लाइब्रेरी का निर्माण किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0