मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडलीय कार्यक्रम की तैयारियों का राँची उपायुक्त ने लिया जायजा

उपयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Aug 28, 2024 - 20:58
Aug 28, 2024 - 20:59
 0  30
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडलीय कार्यक्रम की तैयारियों का राँची उपायुक्त ने लिया जायजा

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जायजा लिया। 
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का जायज़ा लेते संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच, वीआईपी लाउंज, लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग, ब्रांडिंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न्न न हो।


इस दौरान उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0