राँची उपायुक्त और SSP ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया

पुलिस प्रशासन ने की सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच जिसमें खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव को जब्त किया गया। कारागार की रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, लाइब्रेरी का भी  निरीक्षण किया गया।

Aug 10, 2024 - 21:15
 0  36
राँची उपायुक्त और SSP ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में शनिवार को सुबह छापेमारी की गयी। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जफर हसनात एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे। 
यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की। 
छापामारी के दौरान भांग, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव पाया गया। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।
छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0