रामनवमी और दीपावली एक साथ मना रहे हैं राम भक्त
सांसद संजय सेठ ने रामभक्तों पर की पुष्पवर्षा और समस्त रांची वासियों को शुभकामनाएं दी।
अयोध्या धाम में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी रांची राम-मय हो गई है। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ ने एक विशेष गाड़ी सजाकर, रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद ने दर्जनों शोभा यात्राओं पर पुष्प बरसाए। दर्जनों मंदिरों में जाकर भगवान से आशीर्वाद लिया। आरती, हवन और पूजन में शामिल हुए। रांची शहर सहित नामकुम, टाटीसिलवे जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी सांसद ने भ्रमण किया। रामभक्तों को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी।
आज पूरी दुनिया राममय है
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज पूरी दुनिया राममय है। आज हम रामनवमी और दीपावली एक साथ मना रहे हैं। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हुए हैं। यह दिन पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक और अद्भुत है। भूतो न भविष्यति, इस दिन जैसा दिन शायद नहीं आएगा। हर रामभक्त को इस दिन की प्रतीक्षा थी और भगवान राम की कृपा से सभी भक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई। आज का दिन शब्दों में बोलने का दिन नहीं है, आज का दिन हमारी भावनाओं का दिन है। सभी रामभक्तों को अनंत शुभकामनाएं। संजय सेठ ने कहा कि भगवान राम ने जिस राज्य की संकल्पना की थी, वह संकल्पना आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण हो रही है। हम राम राज्य की तरफ बढ़ रहे हैं। यह भगवान राम की कृपा से ही संभव हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0