रक्षाबंधन आत्मीयता और स्नेह के बन्धन से रिश्तों को मज़बूती प्रदान करने का है पर्व :- सूरज पाठक

रक्षाबंधन आत्मीयता और स्नेह के बन्धन से रिश्तों को मज़बूती प्रदान करने का है पर्व :- सूरज पाठक

Aug 10, 2025 - 14:55
 0  34
रक्षाबंधन आत्मीयता और स्नेह के बन्धन से रिश्तों को मज़बूती प्रदान करने का है पर्व :- सूरज पाठक

गया । भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को पूरे जिले में परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिया । रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों में राखी और मिठाई की दुकानों पर खासा उत्साह और भीड़ देखने को मिला। घर-घर में पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह लोग स्नान कर देवी-देवताओं की पूजा के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा और जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया। वहीं गया जी के सूरज कुमार पाठक ने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है। हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की मिठास को दर्शाता है। रेशम की कच्ची डोरी भले ही कमजोर दिखे, लेकिन इसके पीछे का भाव बेहद मजबूत होता है। भारत में रक्षाबंधन का पर्व पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। कहा जाता है कि असुरों के संग्राम में इंद्र की रक्षा के लिए इंद्राणी ने उन्हें अभिमंत्रित रेशम का धागा बांधा था, जिससे वे विजयी हुए। वहीं, द्रौपदी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की घायल उंगली पर साड़ी की पट्टी बांधना भी इस पर्व की भावना से जुड़ा हुआ माना जाता है। पर्व के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। नए कपड़ों में सजे बच्चे, और रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं व युवतियां, थाल सजाकर भाइयों के घर पहुंचीं और राखी बांधी। दोपहर बाद अधिकांश बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशियों का इज़हार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0