राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल, कार्यकाल की सराहना की

Jul 7, 2021 - 11:41
 0  11
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल, कार्यकाल की सराहना की

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इन्डस्ट्रीज ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात कर उनकी सेवाओं एवं सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के व्यापार व उद्योग जगत की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने श्रीमती मुर्मू के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि श्रीमती मुर्मू सदैव जनमानस से जुड़ी रहीं। वे राजभवन में सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निदान के लिए सक्रिय रहीं। जिससे समस्याओं का समाधान कराने में सहजता महसूस होती थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य में कई नई शैक्षणिक संस्थाओं को मान्यता देकर आगे बढ़ाने का सफल प्रयास किया है।
मुलाकात के क्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग जगत के उत्थान में झारखंड चैम्बर द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को गति देने की सलाह दी।

प्रतिनिधिमंडल में चैैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष धीरज तनेजा, महासचिव राहुल मारू एवं निवर्तमान अध्यक्ष कुणाल अजमानी सम्मिलित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0