रेलवे अनुमंडल अस्पताल गया ने लगाया चिकित्सा शिविर

May 25, 2024 - 16:31
 0  19
रेलवे अनुमंडल अस्पताल गया ने लगाया चिकित्सा शिविर

गया । रेलवे अनुमंडल अस्पताल गया के द्वारा डाक्टर विकाश कुमार, मण्डल चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर स्वाति कुमारी दंत चिकित्सक और उनकी चिकित्सा दल के द्वारा गुरारू स्टेशन परिसर में मल्टी पर्पस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 26 से ज्यादा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उचित परामर्श और औषधि का वितरण किया गया। दंत चिकित्सक डॉ स्वाति के द्वारा करीब 10 से ज्यादा कर्मचारियों का दंत परिक्षण कर उचित सलाह दी गई। सभी कर्मचारियों का खून में शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। उपरोक्त कर्मचारियों में नए मधुमेह के 01 और पुराने मधुमेह के 01, उच्च रक्तचाप के 06, पुराने रक्तचाप के 03, एलर्जिक डर्मेटाइटिस के 01, जोड़ो में दर्द के 01, डेंटल कैरीज के 08 और मोबाइल टीथ के 02 मरीज पाए गए जिन्हें उचित सलाह दी गई। सभी कर्मचारियों को हिट वेव (लू) से बचाव, लक्षण और प्रभावित लोगों के देखभाल के संबध में जानकारी दी गई और समस्त कर्मचारियों के बीच ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में दीपक कुमार स्टेशन अधीक्षक, नर्मदा शांडिल्य,गणेश रजक, मुख्य फार्मासिस्ट, अजीत कुमार, लैब टेक्नीशियन, शंभू राय, हॉस्पिटल अटेंडेंट का सहयोग सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0