सरला बिरला पब्लिक स्कूल के लिए गौरव का क्षण

IRIS मेंटरिंग शिविर में विद्यार्थी आमंत्रित

Sep 20, 2023 - 17:33
 0  4

STEM में अनुसंधान और आविष्कार के लिए सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कुमार दिव्यांशु राज और विनायक कुमार (कक्षा 9) को आमंत्रित किया गया है। सीबीएसई (IRIS) द्वारा शोध-आधारित विज्ञान पहल है जो युवा भारतीयों के बीच विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देती है। IRIS ने मेंटरिंग कैंप की अवधारणा प्रस्तुत की थी, जिसमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल के दोनों विद्यार्थियों ने CBSE राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शीर्ष स्थान हासिल किया। ये छात्र प्रोजेक्ट जमा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विद्यालय के प्रशासनिक एवं कार्मिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने टीम को उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने टीम को बधाई दी और मेंटरिंग कैंप के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि NEP 2020, इनोवेशन और योग्यता-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करती है और हमारा स्कूल छात्रों को स्टीमी (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला, गणित, इनोवेशन और उद्यमिता) के क्षेत्र में प्रदर्शन के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0