हजारीबाग में हवलदार की हत्या कर कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में सनसनी

कैदी इससे पहले हत्या के मामला में सजा काट रहा था। हजारीबाग जिले की सभी सीमा सील कर कैदी की तलाश की जा रही है।

Aug 12, 2024 - 17:52
 0  74
हजारीबाग में हवलदार की हत्या कर कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में सनसनी

आज सुबह हजारीबाग में एक कैदी ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कर रहे कैदी शाहिद अंसारी ने सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या कर दी। हत्या के बाद कैदी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया। हवलदार की हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। हजारीबाग पुलिस के बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।हजारीबाग जिले की सभी सीमा सील कर कैदी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी जेल अधीक्षक से कैदी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैदी इससे पहले हत्या के मामला में सजा काट रहा था। मौके पर पुलिस कप्तान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0