प्रकाश राम पटवा ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक, 2025 में फिर से सरकार बनाने की अपील की

प्रकाश राम पटवा ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

Jun 6, 2025 - 14:57
 0  21
प्रकाश राम पटवा ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक, 2025 में फिर से सरकार बनाने की अपील की

गया जी । गया जिला के अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में बिहार में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। श्री पटवा ने कहा कि नीतीश सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं: नीतीश सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ: शिक्षा और स्वास्थ्य: राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। आधारभूत संरचना: गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया है, 24 घंटे बिजली और स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।सुरक्षा व्यवस्था: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। अपहरण, नरसंहार और भय का माहौल अब बीते दिनों की बात हो गई है। महिला सुरक्षा और युवा सशक्तिकरण: सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। श्री पटवा ने यह भी कहा कि हाल ही में नीतीश सरकार द्वारा गया का नाम बदलकर 'गयाजी' किया गया है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से एक सराहनीय कदम है। यह निर्णय भगवान विष्णु की पावन स्थली और पिंडदान की वैश्विक आस्था को और मजबूत करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0