पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, इसकी रक्षा जरूरी : डॉ.एचएन द्विवेदी

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में किया गया पौधारोपण

Aug 10, 2024 - 02:16
Aug 10, 2024 - 13:15
 0  58
पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, इसकी रक्षा जरूरी : डॉ.एचएन द्विवेदी

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार (मत्स्य प्रक्षेत्र) में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर निदेशक मत्स्य डॉ.एचएन द्विवेदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश संप्रेषित करते हुए कहा कि हमारी आने वाले पीढ़ी को स्वस्थ और हरा-भरा पर्यावरण मिले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए पौधे लगाकर उसका संरक्षण और संवर्द्धन करना जरूरी है।

अपने जन्मदिन सहित अन्य अवसरों पर एक पौधा धरती मां की  रक्षा के लिए लगाने का लें संकल्प : मरियम मुर्मू 

उप मत्स्य निदेशक मरियम मुर्मू ने बढ़ते प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने के लिए पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री न समझ लें, बल्कि उसकी देखभाल भी करते रहें। उन्होंने कहा कि जन्मदिन या अन्य अवसरों पर एक पौधा धरती मां की रक्षा के लिए आवश्यक रूप से लगाने का संकल्प लें। इस अवसर पर मत्स्य विभाग की मंजूश्री तिर्की, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संजीत भगत, लिपिक नंदन झा, मनोज कुमार सहित मत्स्य कृषक उपस्थित थे। उक्त जानकारी मत्स्य विभाग के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0