पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी : शैलेश अग्रवाल

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने किया पौधारोपण। पहाड़ी मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार,छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।

Aug 12, 2024 - 01:26
Aug 12, 2024 - 01:45
 0  27
पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी : शैलेश अग्रवाल

रांची: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति प्रतिबद्धता निभाते हुए लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने रविवार को राजधानी स्थित पहाड़ी मंदिर में पौधारोपण किया। इसके तहत मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार,छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के संस्थापक अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल एवं  वर्त्तमान अध्यक्ष लायन अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाना है।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी  भाग लिया एवं पौधारोपण कर इस पहल की सराहना की।
क्लब के सचिव लायन मनोज कुमार मिश्रा ने कहा यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए  स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण संरक्षण का प्रयास करें। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।

पौधारोपण के बाद उपाध्यक्ष लायन डॉ खुशबू अग्रवाल द्वारा सभी को पौधों की देखभाल और संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, हर किसी से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का अनुरोध किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस महती कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी है। इस अवसर पर राजीव चौधरी,इवांशी मिश्रा,अविका चंद्रा,एवं अवनी चंद्रा समेत  क्लब के अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0