जनता ने भाजपा को नकार दिया : सुबोधकांत सहाय

Jun 26, 2022 - 10:50
 0  6
जनता ने भाजपा को नकार दिया : सुबोधकांत सहाय

विशेष संवाददाता
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मांडर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में लगातार हुए विधानसभा के चौथे उपचुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। यह सांप्रदायिक शक्तियों की शिकस्त और झारखंडी संस्कृति व जनता की जीत है। चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।
श्री सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ढाई वर्षो के कार्यकाल में जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का भी परिणाम है कि उप चुनाव में जनता ने महागठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए भारी मतों से प्रत्याशियों को जीत दिलाई। इस जीत से झारखंड की जनता गौरवान्वित है। जनता ने झारखंडी अस्मिता की रक्षा करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है।
श्री सहाय ने झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक होने का गौरव प्राप्त करने वाली शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0