पटना महानगर वीरांगना इकाई विस्तारित : किरण अध्यक्ष, विनीता महासचिव और प्रीति उपाध्यक्ष मनोनीत

Sep 12, 2024 - 22:46
 0  114
पटना महानगर वीरांगना इकाई विस्तारित : किरण अध्यक्ष, विनीता महासचिव और प्रीति उपाध्यक्ष मनोनीत

पटना:  अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन(महासभा) की बिहार प्रदेश इकाई के अन्तर्गत  पटना महानगर इकाई का विधिवत विस्तार किया गया। पटना के होटल बॉलीवुड ट्रीट में बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष वाणी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डाॅ. एमएस सिंह मानस, राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष प्रो.डाॅ. प्रीति काश्यप, राष्ट्रीय सचिव डाॅ. बी प्रियम, राष्ट्रीय संगठन सचिव पूनम प्रभात, मुख्य संरक्षक डाॅ. बिंदा सिंह और वरीय संरक्षक गीता सिंह की उपस्थिति में  पटना महानगर की सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई।   इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष वाणी सिंह ने कहा कि प्रदेश महासचिव सुमन सिंह के साथ अपने कार्यकाल में बिहार प्रदेश की  सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का हरसंभव प्रयास करेंगी।  उन्होंने संस्थापक सह मुख्य संरक्षक  डाॅ. एमएस सिंह मानस के प्रति नई जिम्मेदारी देने के लिए आभार भी प्रकट किया। 
वहीं, पटना महानगर की नवनियुक्त अध्यक्ष  किरण सिंह ने आयोजन में सभी का स्वागत किया और सफलतापूर्वक  विस्तारीकरण किया गया। 
संरक्षक मंडल में लक्ष्मी सिंह (राजेंद्र नगर), विमला सिंह (कंकड़बाग), सुनीता सिंह (रुकुनपुरा), परिमिता सिंह, अनामिका सिंह, राखी सिंह, पुष्पा सिंह, उषा सिंह, प्रमिला सिंह, अधिवक्ता आभा सिंह,पटना महानगर अध्यक्ष किरण सिंह (खगौल), वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति सिंह (बहादुरपुर), महासचिव विनीता सिंह (कंकड़बाग), महानगर उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, (बांकीपुर), नीतू सिंह (फुलवारी), कल्पना राजपूत  (दीघा), अर्पिता सिंह (पाटलिपुत्र), संगठन सचिव कंचन सिंह (बांकीपुर), अनिता सिंह (फुलवारी), पुष्पा सिंह (दीघा), अन्नू सिंह   (पाटलिपुत्र), कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, जनसंपर्क  सचिव शिवांकरी सिंह, मीडिया प्रभारी प्रीति सिंह, कानूनी सलाहकार एडवोकेट निर्मला सिंह, कार्यकरिणी सदस्य मधु सिंह (कंकड़बाग), नीलम सिंह ( कंकड़बाग), अदिति सिंह, बोरिंग रोड, रीमा सिंह बोरिंग रोड, प्रीती सिंह कंकड़बाग, संगीता सिंह शिक्षिका राजेन्द्र नगर, किरन सिंह कंकड़बाग मनोनीत किए गए। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष वाणी सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1