पेरिस ओलंपिक : भारत की हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर इतिहास रचा

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी जीत 1972 में मिली थी। इस मैच में 2 गोल कप्तान ने और एक गोल अभिषेक ने दागा।

Aug 3, 2024 - 00:28
Aug 3, 2024 - 00:29
 0  56
पेरिस ओलंपिक : भारत की हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर इतिहास रचा

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। ओलिंपिक हॉकी के इतिहास में भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि अभिषेक ने एक गोल किया। यह जीत भारतीय हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और उन्हें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद है। सभी ग्रुप मैचों के पूरा होने के बाद यह तय होगा कि भारत का सामना किस टीम से होगा।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी जीत 1972 में मिली थी।

बेल्जियम से हारने के बाद भारतीय टीम ने तगड़ी वापसी की है। टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। एक गोल अभिषेक ने किया। सभी ग्रुप मैच पूरे होने के बाद यह तय हो जाएगा कि इंडिया क्वार्टर फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी।

दूसरी ओर, स्टार शूटर मनु भाकर ने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज की भारतीय टीम मिक्स्ड कैटेगरी के सेमीफाइनल फाइनल में पहुंच गई है। इस कैटेगरी में भारतीय टीम पहली बार ओलिंपिक गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0